दवा नहीं घरेलू उपायों से दूर करें मस्से, जानें कितने कारगर हैं ये तरीके

दवा नहीं घरेलू उपायों से दूर करें मस्से, जानें कितने कारगर हैं ये तरीके

सेहतराग टीम

सुंदर और साफ दिखना सभी लोगों को पंसद है। इसलिए तो अक्सर लोग अपने चेहरे को संवारने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं और तो और कई बार लोग चेहरे को मसाज और अन्य तरीकों से सजाने की कोशिश करते हैं। लेकिन उसके बावजूद भी हमारे त्वचा पर कई तरह के दानें और मस्से निकलते हैं, जिससे हम अक्सर परेशान रहते हैं। वहीं कई बार त्वचा पर होने वाले मस्से ज्यादा उभर जाते हैं जो देखने में काफी खराब लगता है। ऐसी स्थिति में हम उसे जड़ से खत्म करने की सोचते है। अगर आप भी यही सोच रहें हैं तो आज हम आपको घरेलू उपाय बताएंगे जिससे मस्सों से छुटकारा पाया जा सकता है। इन उपायों को अजमाने पर दवाइयों की तरह साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ प्राकृतिक घरेलू उपचार-

पढ़ें- इन घरेलू उपायों से पाएं मौसमी खांसी से निजात

  • बेकिंग सोडा का इस्तेमाल त्वचा की कई समस्याओं को समाप्त करने के लिए किया जाता है। मस्से समाप्त करने के लिए बेकिंग सोडा को अरंडी के तेल में मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे मस्सों पर लगाएं। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आएगा।
  • अनानास का रस, फूलगोभी का रस, शहद या फिर प्याज के रस का प्रयोग भी मस्सों को समाप्त करने के लिए किया जा सकता है। इसमें मस्सों को खत्म करने वाले विशेष एंजाइम्स होते हैं।
  • सेब का सिरका मस्सों को जड़ से खत्म करने के लिए बेहद प्रभावकारी उपाय है। इसे प्रतिदिन कम से कम 3 बार मस्सों पर रुई की सहायता से लगाएं और ऊपर से रुई चिपका दें। कुछ ही दिनों में मस्से का रंग गहरा हो जाएगा और उसकी त्वचा सूखकर निकल जाएगी। अगर इसे लगाने के बाद आपको कोई परेशानी महसूस हो, तो आप ऐलोवेरा जैल लगा सकते हैं।
  • आलू का रस लगाना या फिर आलू को काटकर मस्सों पर रगड़ना भी एक बढ़ि‍या विकल्प है, अनचाहे मस्सों से निजात पाने का। आप चाहें तो आलू का रस रात भर मस्सों पर लगाकर भी रख सकते हैं।
  • लहसुन की कलियों को छीककर काट लें और इसे मस्सों पर रगड़ें या फिर इसका पेस्ट बनाकर मस्सों पर लगाएं। ऐसा करने से भी कुछ ही दिनों में मस्से समाप्त हो जाएंगे। नींबू के रस में रुई भि‍गोर मस्से पर लगाना भी लाभप्रद हो सकता है।

 

इसे भी पढ़ें-

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कैसी हो डाइट?

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।